कटघोरा: धान के खेत में मिली नवजात बच्ची, इलाके में मचा हड़कंप, बांकीमोंगरा में तीसरी बार नवजात मिलने से उठे सवाल
कोरबा के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में धान के खेत में नवजात बच्ची मिलने से हड़कंप मच गया। देर रात ग्राम जवाली-अभयपुर के पास खेत में बच्ची के मिलने की सूचना के बाद ग्रामीणों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम जवाली-अभयपुर के पास धान के खेत में नवजात बच्ची मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।