चमोली टनल हादसा: विष्णुगाड–पीपलकोटी परियोजना की टनल में मलबा और पानी घुसा, 20 से अधिक मजदूर फंसे
चमोली जिले में विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में देर शाम अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी घुसने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के समय 20 से अधिक मजदूर टनल के भीतर काम कर रहे थे। प्रशासन, एसडीआरएफ और अन्य बचाव दलों ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अब तक 13 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि शेष मजदूरों को निकालने का अभियान जारी है। हादसे में घायल मजदूरों का जिला अस्पताल गोपेश्वर में उपचार चल रहा है। जिलाधिकारी गौरव कुमार स्वयं मौके पर मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।
#Chamoli #ChamoliTunnelAccident #THDC #VishnugadPipalkoti #TunnelAccident #RescueOperation #SDRF #Uttarakhand #BreakingNews #Gopeshwar #Landslide #HydroProject #Workers #UttarakhandNews #PahadNews