दतिया नगर: NH-44 पर छात्र की मौत के विरोध में चक्काजाम, मंत्री की समझाइश के बाद खुला
लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल में 11वीं कक्षा के 16 वर्षीय छात्र राज कुशवाहा की करंट लगने से हुई मौत के विरोध में शनिवार को परिजनों और समर्थकों ने NH-44 पर चक्काजाम कर दिया। जिला मुख्यालय के सामने हुए चक्काजाम के कारण हाईवे के दोनों ओर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया और लगभग 40 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। चक्काजाम की सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट