कटोरिया: सुपाहा में पोखर में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत
Katoria, Banka | Aug 15, 2026 सुपाहा गांव में शनिवार शाम को पोखर में डूबने से गणेश दास के पुत्र संदीप कुमार की मौत हो गयी। सीएचसी कटोरिया में डाॅक्टर ने जांच कर मृत घोषित किया। पुलिस ने मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।