हायाघाट: हायाघाट में अवैध शराब मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार
हायाघाट। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने को लेकर दरभंगा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत हायाघाट थाना पुलिस ने उत्पाद अधिनियम से जुड़े एक मामले में प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, हायाघाट थाना कांड संख्या 141/26, उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार किया