बांसवाड़ा: जनसुनवाई की शिकायतों पर सख्ती: कलेक्टर डॉ. यादव ने अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए
बांसवाड़ा जिला कलेक्टर डॉ इंद्रजीत यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लेकर विभागीय कार्यों एवं प्रगति की समीक्षा की। जिला कलेक्टर डॉक्टर यादव ने जनसुनवाई में प्राप्त परिवादों तथा विभिन्न पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को