बयाना: बयाना में 35 वार्डों का आरक्षण सोमवार को तय होगा
बयाना नगर पालिका के अध्यक्ष पद को अनारक्षित महिला ओपन (सभी वर्ग की महिला के लिए) रखा गया है। अब पालिका के वार्डों में आरक्षण तय किया जाएगा। सोमवार को जिला मुख्यालय पर इसकी लॉटरी निकाली जाएगी। बयाना नगर पालिका में कुल 35 वार्ड हैं। जिसमें से एससी कैटेगिरी के लिए 8 वार्ड, ओबीसी के लिए 7 और 20 वार्ड अनारक्षित श्रेणी के लिए रखे गए हैं।