जांजगीर: अमोदा में अवैध महुआ शराब बिक्री की शिकायत, ग्रामीण महिलाओं ने एसपी और कलेक्टर से कार्रवाई की गुहार लगाई
जांजगीर-चांपा जिले के अमोदा गांव में कथित अवैध महुआ शराब की बिक्री को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। महिलाओं ने जनदर्शन के माध्यम से कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर शराब बिक्री पर रोक लगाने और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि अमोदा गांव में पिछले 10 से 15 वर्षों से महुआ शराब बनाकर बेची जा रही है।