लोहरदगा: लोहरदगा-चंदवा मुख्य सड़क पर भीषण हादसे में 6 की मौत, पूर्व अंजुमन अध्यक्ष खालिद साह ने जताया दुख
लोहरदगा-चंदवा मुख्य सड़क पर रुकैया मोड़ के समीप शनिवार को भीषण सड़क दुर्घटना हुई। अनियंत्रित बड़े कंटेनर की चपेट में आने से बाइक और ऑटो सवार लोग हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं और जिंदगी से जूझ रहे हैं।