काको: काको में बासी लिट्टी को लेकर विवाद, मारपीट में एक घायल, दुकानदार गिरफ्तार
Kako, Jehanabad | Aug 15, 2026 काको बाजार में बासी लिट्टी देने की शिकायत को लेकर शुक्रवार को दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद हो गया। सातनपुर निवासी 21 वर्षीय सन्नी कुमार ने खालिसपुर निवासी दुकानदार अवधेश यादव पर बासी लिट्टी देने का आरोप लगाया। कहासुनी के बाद मारपीट में सन्नी घायल हो गया, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।