आठनेर: नगर के गायत्री वार्ड में मकान से निकला विशालकाय सांप, सर्प मित्र ने किया सफल बचाव
Athner, Betul | Aug 16, 2026 आठनेर नगर के गायत्री वार्ड निवासी उमेश लहरपुरे के मकान में तब हड़कंप मच गया जब एक विशालकाय सांप दिखाई दिया सांप मकान के अंदर जा घुसा परिजनों की नजर पड़ी तो सभी की सांसें फूल गई सुचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे सर्प मित्र गुनवंत बरडे ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू किया और सुरक्षित जगह छोड़ दिया