Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

रायपुर में कार से कुचलकर युवक की मौत, विवाद के बाद आरोपी ने वाहन से मारी टक्कर; हत्या का मामला दर्ज रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में विवाद के बाद 34 वर्षीय परमप्रीत सिंह की कार से कुचलकर मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एम्स के सामने आरोपी भरत मंगनानी ने अपनी कार से परमप्रीत सिंह को टक्कर मारी। टक्कर के बाद मृतक कार की छत पर चढ़ गया, लेकिन आरोपी ने वाहन नहीं रोका और कुछ दूरी तक तेज रफ्तार में कार चलाता रहा। इसके बाद परमप्रीत सिंह के सड़क पर गिरने पर आरोपी ने कथित रूप से उसके ऊपर कार चढ़ा दी और मौके से फरार हो गया। घटना में गंभीर चोट लगने से परमप्रीत सिंह की मौत हो गई। चक्षुदर्शी गवाहों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया घटना को हत्यात्मक प्रकृति का मानते हुए BNS की धारा 103 के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। #RaipurNews #RaipurCrime #AmanakaPolice #CrimeNews #ChhattisgarhNews

Chhattisgarh, India | Aug 15, 2026

MORE NEWS

No related stories for this location.

रायपुर में कार से कुचलकर युवक की मौत, विवाद के बाद आरोपी ने वाहन से मारी टक्कर; हत्या का मामला दर्ज रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में विवाद के बाद 34 वर्षीय परमप्रीत सिंह की कार से कुचलकर मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एम्स के सामने आरोपी भरत मंगनानी ने अपनी कार से परमप्रीत सिंह को टक्कर मारी। टक्कर के बाद मृतक कार की छत पर चढ़ गया, लेकिन आरोपी ने वाहन नहीं रोका और कुछ दूरी तक तेज रफ्तार में कार चलाता रहा। इसके बाद परमप्रीत सिंह के सड़क पर गिरने पर आरोपी ने कथित रूप से उसके ऊपर कार चढ़ा दी और मौके से फरार हो गया। घटना में गंभीर चोट लगने से परमप्रीत सिंह की मौत हो गई। चक्षुदर्शी गवाहों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया घटना को हत्यात्मक प्रकृति का मानते हुए BNS की धारा 103 के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। #RaipurNews #RaipurCrime #AmanakaPolice #CrimeNews #ChhattisgarhNews - Chhattisgarh News