टेहरोली: कुरेठा मार्ग की बदहाली से ग्रामीण राहगीर हो रहे परेशान
कुरेठा से अहरौरा जाने वाला मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से ग्रामीणों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़क के चलते दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मार्ग की जल्द मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है।