सांगानेर: राजस्थान में 309 शहरी निकायों के प्रमुखों के लिए जयपुर में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने निकाली आरक्षण लॉटरी
राजस्थान के 309 शहरी निकायों में निकाय प्रमुखों के आरक्षण की लॉटरी गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे जयपुर में स्वायत्त शासन विभाग में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने निकाली। जानकारी के अनुसार 309 निकाय में से 50 एससी,11 एसटी, 60 ओबीसी और निकाय 188 अनारक्षित रहेंगे। वहीं जयपुर,जोधपुर,उदयपुर,बीकानेर में मेयर पद अनारक्षित रखा गया है। यहां किसी भी वर्ग का मेयर होगा