जशपुर: सन्ना में उफनते पुल को पार करते स्कूली बच्चे, हादसे का खतरा बना हुआ है
सन्ना क्षेत्र में हो रही तेज बारिश के बीच सन्ना थाना के नीचे स्थित उफनते पुल को स्कूली बच्चे पिकअप वाहन से पार करते नजर आए। इस दौरान कुछ बच्चे वाहन के पीछे लटककर सफर करते भी दिखाई दिए। तेज बारिश के कारण पुल पर पानी का बहाव बढ़ा हुआ था। ऐसे में बच्चों का इस तरह उफनते पुल को पार करना हादसे को न्योता दे सकता है। बारिश के दौरान जलभराव और तेज बहाव वाले पुल-पुलियो