#कौंधियारा में नहरें सूखी, धान की फसल सूखने की कगार पर - छोटे किसानों पर संकट
प्रयागराज / कौंधियारा।
कौंधियारा क्षेत्र में नहरों में पानी की आपूर्ति बंद होने से किसान परेशान हैं। धान की फसल इस समय अंतिम चरण में है और खेतों में पानी की सख्त जरूरत है, लेकिन क्षेत्र की ज्यादातर नहरें सूखी पड़ी हैं, नहरों में घास-फूस उग आई है।
किसानों का कहना है कि रोपाई से पहले पानी आने की उम्मीद थी, लेकिन कई नहरों में पहले ही सप्लाई बंद हो गई। जिनके पास निजी साधन हैं वो जैसे-तैसे सिंचाई कर रहे हैं, लेकिन छोटे और सीमांत किसान पूरी तरह नहर पर ही निर्भर हैं।
खेतों में नमी कम होने से मिट्टी में सूखापन बढ़ रहा है और धान की पत्तियां पीली पड़ने लगी हैं। किसानों को आशंका है कि समय पर पानी नहीं मिला तो पैदावार बुरी तरह प्रभावित होगी।
किसानों ने सिंचाई विभाग से जल्द नहरों में पानी छोड़ने की मांग की है।
#DMPrayagraj