जसवंतनगर: ग्राम नगला कंहई के सामने हाईवे पर खड़े ट्रक में भिड़े तीन ट्रक, कार भी टकराई, दो घायल
इटावा-आगरा हाईवे पर नगला कन्हाई के सामने शनिवार रात करीब 10 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर खराब खड़े ट्रक में पीछे से आ रहा ट्रक जा भिड़ा। इसके बाद दो अन्य वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों से टकरा गए। हादसे में हेल्पर अंशुल और एक ट्रक चालक घायल हुए हैं। चालक ट्रक के केबिन में फंस गया था, जिसे फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। दोनों की हालत गंभीर