नागौद: वीरपुर गांव में लाखों की चोरी, चोर घर की दीवार तोड़कर आभूषण ले गए
Nagod, Satna | Aug 16, 2026 नागौद थाना एवं पोड़ी चौकी क्षेत्र के वीरपुर गांव में शनिवार रात चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश रामलखन पटेल के घर की बाहरी दीवार में सेंध लगाकर अंदर दाखिल हुए और करीब 13 से 15 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, चोरों ने पहले घर की बाहरी दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश हुए थे।