चक्रधरपुर: चक्रधरपुर के मुक्तिनाथ धाम घाट से हजारों कांवरिया जल लेकर महादेवशाल धाम गोईलकेरा रवाना
सावन के पावन अवसर पर रविवार को चक्रधरपुर स्थित मुक्तिनाथ धाम से हजारों की संख्या में कांवरिया पवित्र जल लेकर महादेवशाल गोईलकेरा के लिए रवाना हुए। भगवान भोलेनाथ के जयकारों के बीच कांवरियों का जत्था अपने गंतव्य की ओर बढ़ा। सुबह से ही मुक्तिनाथ धाम परिसर में कांवरियों की भीड़ जुटने लगी थी।