कुकड़ू: तिरूलडीह पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया, 64 सिलेंडर के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत तिरुलडीह थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 64 चोरी के गैस सिलेंडर, एक पिकअप वाहन, एक पल्सर मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कौशल कुमार ने बताया कि 27