टीकमगढ़: टीकमगढ़ में भारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित, 176 पदाधिकारियों को मिला संगठन और खेती का प्रशिक्षण
टीकमगढ़ में भारतीय किसान संघ जिला टीकमगढ़ द्वारा किसानों को प्रशिक्षित करने के लिए 14 और 15 अगस्त को पुरानी टेहरी स्थित जिला कार्यालय में दो दिवसीय अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। आज दिन रविवार को दोपहर 2:00 बजे भारतीय किसान संघ टीकमगढ़ की बैठक आयोजित की गई।