फतेहाबाद: सावन में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बहन को कोथली भेंट कर निभाई परंपरा
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने सावन तीज पर टोहाना के अमानी गांव में अपनी बहन के घर कोथली भेंट की। उन्होंने परिवार और तीज के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इन्हीं परंपराओं से रिश्ते मजबूत होते हैं। मंत्री ने बचपन की यादें भी साझा कीं।