राघोगढ़: धरनावदा स्कूल में 15 अगस्त को परिजनों का हंगामा, प्राचार्य पर प्रैक्टिकल में फेल करने की धमकी देने के गंभीर आरोप
Raghogarh, Guna | Aug 15, 2026 राघोगढ़ के धरनावदा सीएम राइस उत्कृष्ट विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह में हंगामा हो गया। छात्रों और परिजनों का आरोप है, स्कूल में समस्याओं से छात्र परेशान है प्राचार्य शिकायत करने पर प्रैक्टिकल में फेल करने या 12 नंबर देने की धमकी देती है। 15 अगस्त पर परिजनों ने बात रखी तो जमकर हंगामा हुआ, गंभीर आरोप लगाते हुए प्राचार्य को प्रशासन से हटाने की मांग की।