जलडेगा: जलडेगा में मध्याह्न भोजन के मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण में स्वच्छता व पोषण पर जोर
सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना को और सुदृढ़ और स्वच्छ बनाने के लिए सोमवार को प्रखंड संसाधन केंद्र, जलडेगा में एक दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनमोहन कुमार गोस्वामी ने दिया। उन्होंने रसोइयों को भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, पोषण मानक, खाद्य सामग्री के भंडारण और रसोईघर की साफ-सफाई को लेकर विस्तार