रामगंजमण्डी: कुंभकोट खदान हादसे में 16 लाख रुपए मुआवजे पर धरना समाप्त, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
रामगंजमंडी के कुंभकोट क्षेत्र की बंद पड़ी खदान में हादसे के बाद दो दिन से चल रहा ग्रामीणों और परिजनों का धरना गुरुवार को समाप्त हो गया। प्रशासन और ग्रामीणों के बीच हुई बातचीत में मृतक प्रकाश अहीर बोरिना के परिवार को 16 लाख रुपए मुआवजा देने पर सहमति बनी। इसके बाद परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया। धरने के दौरान मृतक प्रकाश अहीर का शव फ्रीजर में रखवाया गया था।