पापा को छोड़कर नहीं जाना…कोर्ट में रोते रहे बच्चे, फिर भी मां को सौंप दी गई कस्टडी!..
.
.
लाहौर हाई कोर्ट में बच्चों की कस्टडी से जुड़ा मामला चर्चा में है। जानकारी के मुताबिक सुनवाई के दौरान दोनों बच्चे पिता के साथ रहना चाहते थे और मां के साथ जाने से इनकार करते हुए फूट फूट कर रोने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.. रिपोर्ट्स के मुताबिक पिता ने दावा किया कि बच्चे खुद उनके साथ रहना चाहते हैं, जबकि मां की ओर से आरोप लगाया गया कि पिता ने बच्चों को उनसे अलग कर दिया था। पिता ने आरोप से इनकार किया। बच्चों की भावनात्मक प्रतिक्रिया के बावजूद कोर्ट ने दोनों बच्चों को मां की कस्टडी में सौंपने का आदेश दिया। इस मामले ने बच्चों की इच्छा और उनके सर्वोत्तम हित के बीच संतुलन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
#Lahore #LahoreHighCourt #Pakistan #ChildCustody #ViralNews #Trending #News
Rohtak, Rohtak | Aug 30, 2026