हनुमानगढ़: टाउन में इलाज में लापरवाही के मामले में डॉक्टर पर केस दर्ज करने की मांग को लेकर DYFI ने धरना शुरू किया
हनुमानगढ़ टाउन में इलाज में लापरवाही को लेकर डॉक्टर पर केस दर्ज करने की मांग को लेकर DYFI कार्यकर्ताओं ने एसपी ऑफिस के सामने धरना शुरू किया है। आरोप है कि नीतू सिंह का टाउन सीएलजी हॉस्पिटल में गलत इलाज कर दिया गया, इसलिए डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की जा रही है।