लाहौल-स्पीति में भी भाजपा समर्थित ठिनले दिचेन जिला परिषद अध्यक्ष निर्वाचित, 12 में से 11 जिलों में भाजपा समर्थित नेतृत्व : डॉ. राजीव बिंदल। बिंदल ने कहा, जिला परिषद चुनावों के नतीजे कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता के स्पष्ट संदेश और जनमत संग्रह का संकेत हैं। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के गृह जिलों से लेकर शिमला, कांगड़ा और अब लाहौल-स्पीति तक भाजपा का परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित प्रतिनिधि विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देकर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। SHIMLA NEWS | STAR TODAY