रसूलाबाद: बरगदियापुर में आम के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर विवाहिता ने दी जान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रसूलाबाद क्षेत्र अंतर्गत मुलही गांव के मजरा बरगदियापुर निवासी रामबाबू की पत्नी कंचन ने गांव के बाहर खेत में खड़े आम के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी।शुक्रवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई।सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की वहीं फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए