हाथरस: हाथरस के नवल नगर के युवक की उत्तराखंड में पीपल कोठी में लैंडस्लाइड की चपेट में आकर हुई मौत, घर में मचा कोहराम
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के नवल नगर के रहने वाले युवक की उत्तराखंड के पीपल कोठी में हुए भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई मृतक एक कंपनी में सीनियर सुपरवाइजर थे हादसे में उनके साथ कुछ अन्य लोगों की भी मौत होने की जानकारी सामने आई है शुक्रवार रात 8:30 बजे के लगभग परिवार को इसकी जानकारी मिली और परिजन उत्तराखंड को रवाना हो गए हैं मिलने वाले लोगों की भीड़ लगी है