सांगानेर: विशाल भारत के संकल्प को युवा शक्ति से मिलेगी नई रफ़्तार, डिप्टी CM दिया कुमारी ने युवाओं को बताया आधार
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जयपुर स्थित अग्रवाल कॉलेज सभागार में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच जयपुर चैप्टर की ओर से आयोजित ‘विशाल भारत : आर्थिक, सामरिक एवं सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य’ विषयक व्याख्यान में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने उपस्थित युवाओं एवं गणमान्यजनों के साथ अपने विचार साझा किए। और युवाओं को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया।