Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

पानीपत पुलिस 12 अगस्त 2026 *स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को लेकर पानीपत पुलिस अलर्ट, एसपी ने अधिकारियों की बैठक लेकर दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश* पानीपत, 12 अगस्त () स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) समारोह को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पानीपत पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। आमजन सहित सभी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बुधवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में जिला पुलिस अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश देकर स्पष्ट रूप से कहा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार, डीएसपी सुरेश कुमार सैनी, डीएसपी नरेंद्र कुमार, डीएसपी मुकेश कुमार, डीएसपी नवीन संधू व सभी थाना प्रबंधक, क्राइम युनिट प्रभारी, चोकी इंचार्ज व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क रहें और सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल, धर्मशाला तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर और गश्त बढ़ाए। *संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर रखें विशेष नजर* एसपी श्री भूपेंद्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में प्रवेश करने वाले मार्गों पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गहनता से जांच की जाए। संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जाए। होटल, गेस्ट हाउस एवं धर्मशालाओं में ठहरने वाले व्यक्तियों की भी नियमानुसार जांच सुनिश्चित की जाए। *समारोह स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम* स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि समारोह स्थल पर प्रवेश एवं निकासी के स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाएं। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश का गौरवपूर्ण पर्व है। इसे शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मीटिंग के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को लेकर पुलिस ने जिला में सुरक्षा के व्यापक बंदोस्त किए है। सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रबंधकों, क्राइम युनिट प्रभारियों व चौकी इंचार्जों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। थाना क्षेत्र के दायरे अनुसार 2 से 3 नए नाके लगाए गए है। गश्त बढा दी गई है तथा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस की 2 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई है। उन्होंने बताया कि सभी पीसीआर, राइडर और डायल-112 की गाड़ियां लगातार गश्त कर रही हैं और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सनौली यमुना पुल और खौजकीपुर यमुना पुल स्थित इंटर स्टेट नाकों पर विशेष नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष निगरानी रखने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने आमजन से अपील की है कि शहर के किसी भी क्षेत्र में कोई भी संद्विगध किस्म की वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम या संबधित थाना प्रबंधक या चोंकी इंचार्ज या डायल 112 को दे। कानून एव सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखनें में जिला पुलिस का सहयोग करें।

Israna, Panipat | Aug 12, 2026