घाटमपुर: करंट की चपेट में आने से पेंटर की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस
सजेती क्षेत्र के बरीपाल गांव निवासी 32 वर्षीय कपूर पुत्र स्वर्गीय रामकिशन पेंटर का काम करता था। वह गांव में ही पीयूष गुप्ता के यहां पेंटिंग कर रहा था तभी इनवर्टर व वॉल लाइट में कहीं से करंट आ गया, जिसकी चपेट में आकर वह झुलस गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाटमपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं।