गरौठा: भदरवारा खुर्द में 15 अगस्त के जश्न में 'कुर्सी' को लेकर विवाद, छात्र से अभद्रता का आरोप, प्रधान पुत्र का वीडियो वायरल
गुरसराय ब्लॉक के भदरवारा खुर्द प्राथमिक विद्यालय में 15 अगस्त समारोह के दौरान कुर्सी को लेकर विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि प्रधान पुत्र ने एक छात्र को कुर्सी से हटने को कहा और छात्र के नहीं हटने पर उसके साथ अभद्रता कर स्कूल से बाहर निकाल दिया। वायरल वीडियो के बाद मामला चर्चा में है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।