गुमला: डीएपी खाद खाने से 24 वर्षीय युवती की मौत, घटना के कारणों की जांच जारी
Gumla, Gumla | Aug 16, 2026 गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्लूसेरा गांव निवासी 24 वर्षीय नीलमणि केरकेट्टा की कीटनाशक पदार्थ खाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। नीलमणि शनिवार की शाम मवेशी चराकर घर लौटी थी। इसके बाद उसने घर में रखा डीएपी खाद खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन तत्काल उसे रेफरल अस्पताल बसिया लेकर पहुंचे।