बिक्रमगंज: बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मानी गांव की किशोरी की हत्या, प्रेमी ने शादी का झांसा देकर कुएं में फेंका शव, दो गिरफ्तार
बिक्रमगंज के मानी गांव की 17 वर्षीय किशोरी लक्ष्मीना कुमारी की हत्या के बाद परिजनों में मातम है। मां समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरोप है कि करीब तीन माह पहले विश्रामपुर निवासी पिंकू बिंद ने किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद परिजनों को उसकी कोई जानकारी नहीं मिली।