एटा: क्षेत्राधिकारी नगर ने भारी पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल चेकिंग की, संदिग्ध व्यक्तियों की गई जांच
एटा। आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस ने पैदल गश्त की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह ने पुलिस बल के साथ भीड़भाड़ वाले इलाकों, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की स्थिति भी जांच