फर्रुखाबाद: जिले में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 20 सेमी नीचे, नरौरा बांध से छोड़ा गया 108801 क्यूसेक पानी
फर्रुखाबाद जनपद में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 20 सेमी नीचे पहुंच गया है, रविवार सुबह गंगा का जलस्तर 136.90 मीटर पर रिकॉर्ड किया गया है, जो खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर नीचे है और चेतावनी बिंदु से 30 सेंटीमीटर ऊपर है। जिले में गंगा का खतरे का निशान 137.10 मीटर पर दर्ज है और चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर पर दर्ज है, रविवार सुबह 8:00 बजे आयी केंद्रीय जल आयोग