डुमरांव: डुमरांव के डीके कॉलेज में उद्घाटन के दौरान छात्रों का हंगामा, कुलपति को सौंपा मांग पत्र, आश्वासन के बाद शांतिपूर्ण हुआ कार्यक्रम
Dumraon, Buxar | Aug 13, 2026 डी.के. कॉलेज में प्रज्ञालय एवं प्रेक्षागृह के उद्घाटन समारोह के दौरान गुरुवार की दोपहर 2 बजे छात्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जमकर हंगामा किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के कुलपति प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार के समक्ष छात्रों ने अपनी समस्याएं रखी।