हनुमानगढ़ आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6200 लीटर उत्तेजित लाहन नष्ट कर 10 भट्ठियों को ध्वस्त किया है। इसके साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे एक शख्स को भी गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई टाउन थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में की गई है।