घाटोल: टीबुड़ी में पैंथर के हमले में 11 वर्षीय बालक की मौत, घटना शाम 6:30 बजे जगमेर-जोगीमाल वन क्षेत्र के पास हुई
घाटोल उपखण्ड क्षेत्र के टीबुड़ी गांव में सोमवार शाम पैंथर के हमले में 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित पुत्र विमल डामोर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रोहित शाम करीब 6:30 बजे घर के पीछे जगमेर-जोगीमाल वन क्षेत्र के पास था। इसी दौरान पैंथर ने उस पर हमला कर दिया और गले को निशाना बनाया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग टीम और पुलिस पहुंची।