खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की जिला स्तरीय बैठक
दुमका में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने झारखंड के अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प
• सिटी गार्डन, दुमका में खान एवं खनिज(विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में झामुमो की जिला स्तरीय बैठक हुई।
• बैठक में विधेयक के प्रावधानों और झारखंड पर इसके संभावित प्रभावों पर चर्चा की गई।
• वक्ताओं ने विधेयक को झारखंड के अधिकारों, हितों और प्राकृतिक संसाधनों पर बड़ा प्रहार बताया।
• झामुमो नेताओं ने कहा कि विधेयक को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
• दुमका सांसद नलिन सोरेन, जामा विधायक डॉ. लुईस मरांडी, शिकारीपाड़ा विधायक आलोक कुमार सोरेन समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
• जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर केंद्र सरकार के विधेयक के विरोध में संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
#JMM #Jharkhand #Dumka #MiningBill2026 #JMMJharkhand