बालोद: घोटिया में अधिक शराब पीने से नाराज बेटे ने मां को पीढ़ा से मारा, घर पर हुई मौत, आरोपी बेटा गिरफ्तार
Balod, Balod | Aug 15, 2026 एक तरफ पूरा देश स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा था, वहीं बालोद जिले में एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। घटना डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम घोठिया की है। पुलिस के अनुसार, मां के अधिक शराब पीने को लेकर बेटे से विवाद हुआ था। इसी दौरान बेटे ने लकड़ी के पीढ़ा से मां के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।