कोलायत: कोलायत में पंचायती राज चुनाव को लेकर बैठक, आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर कोलायत उपखंड सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उपखंड मजिस्ट्रेट राजेश कुमार नायक ने की। बैठक में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान निष्पक्षता बनाए रखने, आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने तथा निर्वाचन संबंधी निर्देशों का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिए गए