अजा वर्ग की समस्याओं के निराकरण के लिए आयोग प्रतिबद्ध : डॉ. कैलाश जाटव
________________
खरगोन 19 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने बुधवार को खरगोन जिले के प्रवास के दौरान अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रावासों एवं आश्रमों का भ्रमण किया। उन्होंने यहां रह रहे विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शिक्षा, सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली और बच्चों से चर्चा की।
डॉ. जाटव ने प्रातः 11 बजे जिला पंचायत खरगोन में बैठक में सहभागिता की। बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग की भूमिका एवं शक्तियों के साथ ही अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और उनके निराकरण के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
इसी क्रम में दोपहर 03 बजे जिला पंचायत कार्यालय खरगोन में अनुसूचित जाति वर्ग के सामाजिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक एवं धार्मिक बुद्धिजीवी, विशिष्टजन तथा समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। डॉ. जाटव ने उपस्थितजनों से संवाद करते हुए अजा वर्ग से संबंधित विषयों, समस्याओं एवं सुझावों पर विस्तृत चर्चा की।
कार्यक्रमों के दौरान जिले के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अध्यक्ष डॉ. जाटव ने कहा कि आयोग अनुसूचित जाति वर्ग के हितों के संरक्षण, उनकी समस्याओं के निराकरण एवं उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
#JansamparkMP #khargone
Khargone (West Nimar), Madhya Pradesh | Aug 19, 2026