खानपुर: खानपुर कस्बे के अटरू तिराहे पर शहीद राजेंद्र प्रसाद गुर्जर के स्मारक पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
खानपुर कस्बे के अटरू तिराहे पर स्थित शहीद राजेंद्र प्रसाद गुर्जर के स्मारक पर आज बुधवार को शाम 4:00 बजे के लगभग युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रमदान किया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व युवा कां. लोकसभा महा.कांग्रेस ब्लॉक प्रवक्ता हनुमान रामावत की अगवाई में स्मारक के पास से कचरा धूल मिट्टी को हटाकर शहीद की प्रतिमा को पानी से धुलाई कर स्मारक परिसर में पौधारोपण किया ।