Ambala Media:"
धूलकोट इमारत हादसा: पूर्व मंत्री असीम गोयल ने मृतकों के परिजनों से मिलकर जताई संवेदना
अंबाला, 29 सितंबर। धूलकोट, अंबाला शहर में इमारत गिरने से हुए दुखद हादसे के बाद पूर्व मंत्री असीम गोयल ने घटनास्थल से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने हादसे में मृतकों के परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली तथा घायलों के परिजनों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।
असीम गोयल ने कहा कि यह बेहद दुखद और कठिन समय है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, मेयर श्रीमती अक्षिता सैनी, नगर निगम के पार्षदगण तथा प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
Ambala, Ambala | Sep 29, 2026