श्रीनगर: सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
सावन माह की पहली सोमवारी पर प्रखंड क्षेत्र के शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह सात बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। श्रीनगर शिव मंदिर, खतेश्वनाथ शिव मंदिर खत्ताहाट सहित विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।