हसनपुर: विधायक के गोद लिए गांव में गंदगी के अंबार, ग्रामीणों ने वीडियो वायरल कर विकास की मांग की
हसनपुर। विधायक द्वारा गोद लिए गए गांव रुखालू में साफ-सफाई और जल निकासी की व्यवस्था बदहाल होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं और रास्तों पर गंदगी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने समस्या का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।