पेण्ड्रा रोड गौरेला: ग्राम अधियारखोह में पेंटर ने मेहनताना मांगा तो शिक्षक ने फोड़ा सिर, गौरेला थाना में मामला दर्ज
अंधियारखोह गांव के बालक छात्रावास में करीब डेढ़ वर्ष पहले किए गए पेंटिंग एवं दीवार लेखन कार्य की बकाया मजदूरी मांगना एक मजदूर को भारी पड़ गया।मजदूरी के 2 हजार रुपये मांगने पर छात्रावास अधीक्षक ने गाली-गलौज करते हुए लकड़ी के स्टूल से मजदूर के सिर पर हमला कर दिया। घटना में घायल मजदूर के माथे से खून निकलने लगा। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।